बलौदा बाजार
हड़ताली पटवारियों को कारण बताओ नोटिस
02-Nov-2026 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 2 नवंबर। बलौदाबाजार जिले में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे पटवारियों के खिलाफ अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम के माध्यम से हड़ताल में शामिल कई पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज नोटिस) जारी किया गया है।
हड़ताल से राजस्व सेवाएं प्रभावित
जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि, पटवारियों के हड़ताल पर रहने और धरना स्थल पर जाने के कारण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, गिरदावरी तथा राजस्व विभाग से जुड़ी आम जनता की अत्यंत आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे