बलौदा बाजार

स्कूलों में विशेष विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को किया जागरूक
01-Nov-2026 8:13 PM
स्कूलों में विशेष विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 1 नवंबर। बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार जिले के 60 चयनित विद्यालयों में 26 से 31 अक्टूबर तक ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह अभियान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनीता वार्नर तथा सचिव आलोक पाण्डेय के निर्देशन में संचालित हुआ।

30 अक्टूबर को विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों ने पहुंचकर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में न्यायिक अधिकारियों की सहभागिता इस प्रकार रही। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी हिंदी मीडियम स्कूल पनगांव में राजभान सिंह प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, आदर्श विद्या मन्दिर अहिल्दा में संजया रात्रे, द्वितीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश, डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल भाटापारा में अशोक कुमार लाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश भाटापारा, शाश्वत हायर सेकेंडरी स्कूल भाटागांव कोकड़ी में श्वेता दीवान न्यायिक मजिस्ट्रेट, शाश्वत हायर सेकेंडरी स्कूल न्यू बस स्टैंड बलौदाबाजार में द्विजेंद्र नाथ ठाकुर न्यायिक मजिस्ट्रेट, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकदा पलारी में काम्या अय्यर न्यायिक मजिस्ट्रेट, गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कोसमंदी एवं स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम पलारी में प्रतिक कांत न्यायिक मजिस्ट्रेट, गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अमेरा में कु. श्रेया ओरमालिया न्यायिक मजिस्ट्रेट, सरस्वती शिशु मंदिर भाटापारा में कु. रिद्धि बुरद न्यायिक मजिस्ट्रेट, जी पी एस इंग्लिश स्कूल, कटगी में कु.श्वेता मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जरौद मे अंकिता मदनलाल गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट, गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पैंजनी तथा गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गिधौरी एवं गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल टुंड्रा में आलोक पाण्डेय न्यायिक मजिस्ट्रेट, गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बनसकरा में योगिता जांगड़े न्यायिक मजिस्ट्रेट शामिल हुए।

शिविरों के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), साइबर अपराध, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, बाल श्रम की रोकथाम, गुड टच-बैड टच की पहचान, यातायात नियमों और शिक्षा के अधिकार जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट