बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 31 अक्टूबर। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से जिले में बुधवार-गुरुवार को बेमौसम बारिश जारी रहा। गुरुवार को सुबह से देर रात तक हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल के गिरने और भीगने का खतरा बढ़ गया है। इस बेमौसम आपदा से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में इस वर्ष लगभग 1,96,790 हेक्टेयर (करीब 4,86,277 एकड़) क्षेत्र में धान की फसल ली गई है। लगातार बारिश और पानी भरने से फसल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
भू अभिलेख कार्यालय के अनुसार 29 अक्टूबर को जिले में औसतन 23.6 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई। पलारी तहसील में 40.6 मिली मीटर बारिश हुई। सुहेला में 32 मिलीमीटर तर्ज हुई। टुंड्रा और बलौदाबाजार में 27 27 मिली मीटर हुई। लवन में 22 मिली मीटर दर्ज हुई। कसडोल में 18.7 मिलीमीटर हुई। सिमगा और भाटापारा में 15 15 मिनी हुई। सोनाखान में 15.3 मिलीमीटर दर्ज हुई अलग-अलग तहसीलों के बारिश से खेतों की स्थिति प्रभावित होने की आशंका हैं।
कृषि वैज्ञानिकों की सलाह
कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कश्यप ने किसानों को सलाह दी है कि चाहे महामाया किस्म हो या सरना, फसल के झुकने से नुकसान की आशंका रहती है। किसानों को चाहिए कि वे खेतों में लंबे समय तक पानी जमा न होने दें और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करें, ताकि फसल को सडऩे से बचाया जा सके।