बलौदा बाजार

घने बादलों में छिपा चांद आस्था के सहारे सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ का पर्व
30-Oct-2026 7:08 PM
घने बादलों में छिपा चांद आस्था के सहारे सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ का पर्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 30 अक्टूबर। बारिश और चक्रवात के प्रभाव से गुरुवार को करवा चौथ पर आसमान में बादल छाए रहे। इसके कारण महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन नहीं हो सके। इसके बावजूद सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए व्रत रखा और परंपरा अनुसार पूजा-अर्चना की। मौसम की बेरुखी के बीच महिलाओं की आस्था और उत्साह में कमी नहीं दिखी।

शहर और आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर शाम को पूजा की तैयारी की। घरों में पूजा की थाली सजाई गई और करवा माता की कथा सुनकर पति की दीर्घायु की कामना की गई।  घने बादलों के कारण चांद नजर नहीं आया।

चंद्र दर्शन नहीं होने से व्रत खोलने की परंपरा प्रक्रिया में परेशानी हुई। कुछ महिलाओं ने स्थानीय धार्मिक मान्यताओं, चंद्रोदय के संभावित समय और परिवार के बुजुर्गों की सलाह के अनुसार व्रत पूरा किया।

करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले संकल्प लेकर निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को सोलह सिंगार कर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा की जाती हैं। परंपरा के अनुसार चंद्रमा को अघ्र्य देने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला जाता हैं। इस खराब मौसम ने पर्व की पारंपरिक प्रक्रिया को प्रभावित किया।


अन्य पोस्ट