बलौदा बाजार

अंबुजा विद्यापीठ में आर्द्रभूमि संरक्षण पर कार्यशाला
25-Oct-2026 7:41 PM
अंबुजा विद्यापीठ में आर्द्रभूमि संरक्षण पर कार्यशाला

विद्यार्थियों ने सीखे पर्यावरण सुरक्षा के गुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,25 अक्टूबर। अंबुजा विद्यापीठ, रवान में स्कूली विद्यार्थियों में पर्यावरण और जल स्रोतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्रों के लिए  ‘आर्द्रभूमि: महत्व, संरक्षण और सुरक्षा ’ विषय पर एक दिवसीय ज्ञानवर्धक कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के यशस्वी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के  मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और जैव विविधता को सुरक्षित रखने में आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) की भूमिका को गहराई से समझा। कार्यशाला का संचालन मुख्य वक्ता और विषय विशेषज्ञ सुश्री अदिति पटियाल तथा सुश्री शालिनी कुशवाहा (कार्यक्रम सहयोगी, इंटरनेशनल वेटलैंड्स, साउथ एशिया, नई दिल्ली) द्वारा किया गया। विषय विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकी, व्यावहारिक उदाहरणों और परस्पर संवाद के माध्यम से छात्रों के बीच कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

कार्यशाला के दौरान छात्रों को बताया गया कि दलदल, नदियाँ, झीलें और ऐसे भूभाग जहाँ पानी पर्यावरण और जीव-जंतुओं के लिए मुख्य आधार होता है, उन्हें आर्द्रभूमि कहते हैं। विशेषज्ञों ने रेखांकित किया कि आर्द्रभूमि प्राकृतिक रूप से बाढ़ नियंत्रण, भूजल (ग्राउंडवाटर) को रिचार्ज करने, प्रदूषित पानी को फिल्टर करने और कार्बन भंडारण में च्स्पंजज् की तरह काम करती है।

 सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उन विभिन्न पौधों, प्रवासी पक्षियों, मछलियों और उभयचरों के बारे में विस्तार से सीखा जो पूरी तरह इन जल स्रोतों पर निर्भर हैं।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को च्रामसर साइटज् (अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि) की वैश्विक अवधारणा से परिचित कराया गया। बच्चों को विशेष रूप से अवगत कराते हुए बताया गया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित च्कोपरा जलाशयज् को हाल ही में राज्य का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया है। इस व्यावहारिक उदाहरण से छात्रों ने जाना कि कैसे यह जलाशय स्थानीय जैव विविधता और दूर देशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण आशियाना बन चुका है।

कार्यशाला के अंतिम चरण में आर्द्रभूमि को होने वाले नुकसान जैसे—प्लास्टिक कचरा, जल प्रदूषण और अतिक्रमण पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इसके समाधान के रूप में विशेषज्ञों ने बच्चों को जागरूक करते हुए कचरा न फैलाने, प्लास्टिक का उपयोग सीमित करने, पानी की बर्बादी रोकने और अपने आस-पास के जल निकायों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। कार्यशाला के सफल समापन पर कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने चित्रों और सुंदर आरेखों के माध्यम से अपनी सीख और रचनात्मकता को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने इस सफल आयोजन के लिए विषय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी व्यावहारिक कार्यशालाएँ बच्चों में न केवल पर्यावरणीय चेतना जगाती हैं, बल्कि उन्हें प्रकृति के प्रति अधिक जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के समृद्ध शैक्षिक आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया है।


अन्य पोस्ट