बलौदा बाजार

श्री मुक्तेश्वर रास गरबा 6.0’ का आयोजन
18-Oct-2026 7:30 PM
श्री मुक्तेश्वर रास गरबा 6.0’ का आयोजन

बलौदाबाजार, 18 अक्टूबर। श्री अष्टविनायक सेवा संस्थान, धरसींवा द्वारा चरौदा में तीन दिवसीय ‘श्री मुक्तेश्वर रास गरबा 6.0’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां आयोजक समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंजय शुक्ला ने कहा कि गरबा हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जो युवा पीढिय़ों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए श्री अष्टविनायक सेवा संस्थान के अध्यक्ष टीनू कांत वर्मा और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। इस सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने पारंपरिक परिधानों में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान  सरपंच संगीता ध्रुव, वरिष्ठ भाजपा नेता कौशल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण साहू, जनपद सदस्य मनमोहन ध्रुव, पूजा अश्वनी वर्मा, नवीन वर्मा (युवा मोर्चा महामंत्री), विकास वर्मा (युवा मोर्चा महामंत्री), कृष्णा साहू, तरुण वर्मा, सूरज निर्मलकर, करण साहू, दीपक वर्मा, मनीष वर्मा, पवन साहू, रोशन निर्मलकर और खिलेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट