बलौदा बाजार

पैरालीगल वालंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित
15-Oct-2026 8:03 PM
पैरालीगल वालंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 15 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (बलौदाबाजार) के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश विनीता वार्नर तथा सचिव आलोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में पैरालीगल वालंटियर्स (पीएलवी)के लिए प्रशिक्षण  का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण नालसा की ‘साइबर अपराध पीडि़त सहायता एवं धोखाधड़ी से प्राप्त राशि की वसूली योजना, 2026’  के अंतर्गत साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में साइबर सेल निरीक्षक प्रणाली वैद्य ने पैरालीगल वालंटियर्स को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, संदिग्ध लिंक तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के संबंध में सचेत करते हुए बताया कि साइबर अपराधी पुलिस, सीबीआई या अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के जरिए गिरफ्तारी का डर दिखाते हैं और पैसों की मांग करते हैं। उन्होंने किसी के भी कहने पर गोपनीय जानकारी साझा न करने और धन हस्तांतरित न करने की सलाह दी।


अन्य पोस्ट