बलौदा बाजार
आईटीआई के विद्यार्थियों को स्वरोजगार व उद्यमिता के लिए किया प्रेरित
14-Oct-2026 8:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 14 अक्टूबर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सकरी, बलौदाबाजार में विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एक प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिवकुमार कंवर ने विद्यार्थियों को लघु उद्यम स्थापित करने तथा सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार एक व्यक्ति अपने कौशल, मेहनत और सही योजना के माध्यम से स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकता है। उन्होंने बैंक के माध्यम से उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे