बलौदा बाजार

पटवारी बेमुद्दत हड़ताल पर, आय जाति प्रमाण पत्रों के लिए भटक रहे लोग
14-Oct-2026 8:27 PM
पटवारी बेमुद्दत हड़ताल पर, आय जाति प्रमाण पत्रों के लिए भटक रहे लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 14 अक्टूबर। राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के पटवारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं।

पटवारी के एक साथ कामकाज ठप करने और धरना प्रदर्शन पर बैठने से जिले की सभी तहसीलों में शासकीय काम का प्रभावित होने लगा है। संघ का आरोप है कि नए ऐप में आ रही तकनीकी अड़चनों को उजागर करने पर प्रशासन ने सुधारात्मक कदम उठाने के बजाय आवाज दबाने की नीयत से संभाग जिले और तहसील स्तर के प्रमुख पदाधिकारी के दूर दराज के क्षेत्र में तबादले कर दिए हैं। इस कार्रवाई को दबाव पूर्ण करते हुए पटवारी ने आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। पटवारियों के सामूहिक रूप से कम बंद कर देने से तहसील दफ्तरों में रोजाना पहुंचने वाले सैकड़ों लोग परेशान होते रहते हैं।

 भूमि स्थानांतरण के बाद होने वाला नामांतरण, जमीनों की नाप जोक से जुड़ा सीमांकन, राजस्व अभिलेखों का दुरुस्तीकरण, डिजिटल क्रॉप सर्वे और शासकीय योजनाओं के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई हैं।


अन्य पोस्ट