बलौदा बाजार

सरकारी नौकरी के नाम पर साढ़े 10 लाख की ठगी
08-Oct-2026 8:11 PM
सरकारी नौकरी के नाम पर साढ़े 10 लाख की ठगी

पूर्व भाजपा नेता व बेटे पर छठी एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 अक्टूबर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के गिधौरी थाने में शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10.48 लाख रुपये की कथित ठगी का नया मामला दर्ज हुआ है। इसमें भाजपा से निष्कासित पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी पर छठी एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में कसडोल क्षेत्र के एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आया है। )

बेरोजगार युवाओं को संपर्क सूत्रों के माध्यम से कृष्णा अवस्थी तक पहुँचाया जाता था। आरोप है कि शुरुआत में पीडि़तों का संपर्क कसडोल क्षेत्र के एक भाजपा नेता से हुआ, जिन्हें 30 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद उसी भाजपा नेता के जरिए कृष्णा अवस्थी से मुलाकात कराई गई।  दिसंबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच तीन युवाओं से कुल 10,48,000 रुपये ऐंठे गए। इनमें से लगभग 5 लाख रुपये च्फोन-पेज् के माध्यम से प्रणव अवस्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि शेष 5 लाख रुपये नकद लिए गए।

रकम लेने के बाद पीडि़तों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जांच कराने पर दस्तावेज़ फर्जी पाए गए, जिसके बाद पीडि़तों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 गिधौरी पुलिस ने बीएनएस की धारा 3(5), 318(4), 336(3) और 337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन, फोन-पे रिकॉर्ड, फर्जी दस्तावेजों और अन्य संभावित शिकारों के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। आरोपियों के राजनीतिक प्रभाव के इस्तेमाल और अन्य सहयोगियों की भूमिका को भी जांच के दायरे में रखा गया है।


अन्य पोस्ट