बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 7 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ग्राम टेकारी में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला एवं धरसीवा विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंजय शुक्ला ने मितानिन दीदी, आँगन बाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं, समूह की दीदियाँ एवं स्वच्छता दीदियों के जीवन से सभी लोगों को प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा ही देश की सच्ची देशभक्ति और असली तपस्या है, जिसे हर नागरिक एवं कार्यकर्ता को अपने जीवन में जरूर उतारना चाहिए।
कार्यक्रम में ग्राम टेकारी की समस्त मितानिन दीदी, आँगन बाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, समूह की दीदियाँ एवं स्वच्छता अभियान की दीदियों का सम्मान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर जिला ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि वर्मा, जिला पंचायत व महामंत्री महिला मोर्चा स्वाति वर्मा, जनपद सभापति प्रीति भरत सोनी, जनपद सभापति बबीता गणेशन मुर्ति, बोहरडीह मंडल अध्यक्ष हरि शंकर वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश खुटे, रायपुर जिला ग्रामीण कोषाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, वि.मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, ग्राम-टेकारी सरपंच चंद्रकांत वर्मा, उपसरपंच हरिश धीवर, अन्य पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री रामेश्वर वर्मा, ग्राम टेकारी बूथ अध्यक्ष संतोष वर्मा एवं जानकी देवांगन, बोहरडीह मंडल अध्यक्ष सीमा वर्मा, बोहरडीह मंडल उपाध्यक्ष अनुपमा नायक, बोहरडीह मंडल उपाध्यक्ष रूकमणी शिवारे, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।