बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 अक्टूबर। विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर श्री सीमेंट (श्री रायपुर सीमेंट प्लांट) की सीएसआर और ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (ओएचसी) टीमों द्वारा आसपास के प्रभावित गांवों में एक सप्ताह तक सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्राम सेमराडीह, करही और खपराडीह में संवादात्मक जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन, गर्भनिरोध की उपलब्ध विधियों, यौन संचारित रोगों से बचाव तथा स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना रहा। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. भावना साहू ने ग्रामीणों को गर्भनिरोधक विधियों, सही स्वास्थ्य निर्णयों एवं यौन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए परामर्श दिया। सत्रों में ग्रामीणों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच प्रमिला जितेंद्र वर्मा, खपराडीह स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों तथा स्थानीय महिलाओं व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
आयोजक टीम: कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री फाउंडेशन ट्रस्ट टीम के अभय प्रताप सिंह, बिरेंद्र कुमार बघेल और अशोक वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।