बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक सीमेंट की कुकुरडीह खदान में स्वच्छता ही सेवा अभियान और पौधरोपण
04-Oct-2026 7:51 PM
अल्ट्राटेक सीमेंट की कुकुरडीह खदान में स्वच्छता ही सेवा अभियान और पौधरोपण

बलौदाबाजार, 4 अक्टूबर। भारतीय खान ब्यूरो (रायपुर) के तत्वाधान में मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड  यूनिट कुकुरडीह सीमेंट वर्क्स की कुकुरडीह लाइमस्टोन खदान द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान की शुरुआत कुकुरडीह लाइमस्टोन खदान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण के साथ हुई। इसके तहत संस्थान के साथ-साथ आसपास के परिसरों, घर और मोहल्ले को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान खदान परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत माइंस ऑफिस और मैगज़ीन क्षेत्र के आसपास पौधरोपण किया गया, जिसमें कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों द्वारा लगभग 580 पौधे लगाए गए।

इस स्वच्छता ही सेवा के माध्यम से अभिषेक भारद्वाज एजेंट माइंस ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी न होकर प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यस्थल व आसपास सफाई रखने से जीवन की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

इसी कड़ी में जय सचदेवा, माइंस प्रबंधक ने कहा कि स्वच्छता दैनिक जीवन की एक आवश्यक आदत है, जो तन और मन दोनों के स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता के लिए जरूरी है।


अन्य पोस्ट