बलौदा बाजार

उद्यानों के सुधार के लिए राशि मंजूर
01-Oct-2026 7:19 PM
उद्यानों के सुधार के लिए राशि मंजूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 1 अक्टूबर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य प्रवर्तित योजना मद से नगर के उद्यानों के सुधार संधारण एवं आम नागरिकों के उपयोग के लिए उपयुक्त बनाए जाने हेतु राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने पार्षद गणों एवं अधिकारियों के साथ उद्यान का निरीक्षण किया एवं नागरिकों के बैठने व बच्चों के खेलने के साधनों की व्यवस्था गजिबो बनाने फाउंटेन, पेड़ व फूल पौधे लगाए जाने के संबंध में चर्चा की गई, नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक स्थित पंचशील नगर के उद्यान हेतु 57 लाख व गार्डन चौक के उद्यान के लिए 65 लाख की स्वीकृति टंकराम वर्मा कैबिनेट मंत्री के सहयोग से नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन प्रयासों से कराया गया इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्य के लिए राशि आबंटन पर धन्यवाद ज्ञापित भी किया गया।

नगर क्षेत्र में उद्यानों में मनोरंजन एवं घूमने योग्य बनाए जाने से स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहतर उद्यान की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है इस संबंध में नगर वासियों के द्वारा भी बेहतर उद्यान की मांग समय-समय पर की जाती रही है उक्त उद्यान के सुधार संधारण कार्य हेतु स्वीकृति पर नगर पालिका के सभापति एवं पार्षद गणों ने मंत्री के सहयोग एवं नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया, उद्यान निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, नगरपालिका के उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले,सभापति कन्हैया सेन,पार्षद रोहित साहू, पार्षद प्रतिनिधि शशिभूषण शुक्ला, सुभाष राव, गोविंद पात्रे, भाजपा नेता योगेश अग्रवाल, नगरपालिका के उप अभियंता रितेश स्थापक, कमलेश्वरी जायसवाल, गुरूदत्त तिवारी सहित अन्य वार्डवासी व नागरिक गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट