बलौदा बाजार

विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण स्पर्धा , 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
30-Sep-2026 3:36 PM
विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण स्पर्धा , 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 30 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सोमवार को विभिन्न विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एम.डी.व्ही.विद्यालय, बलौदाबाजार में आयोजित हुआ। इस आयोजन में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में 341 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। भाषण में 5, चित्रकला में 20 एवं रंगोली प्रतियोगिता में चयनित 5 प्रतिभागी 3 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

विकासखण्ड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता मे 120 प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला रसेड़ा के छात्र विवेक घृतलहरे, शासकीय प्राथमिक शाला बेसिक शाला बलौदाबाजार की छात्रा कु, अर्चना घृतलहरे, सेजेस पूर्व मा. शाला अर्जुनी की छात्रा कु सौम्या वर्मा, पूर्व मा. शाला गिंदोला की छात्रा दीपिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विकासखण्ड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता मे 166 ने भाग लिया जिसमें शास. प्राथमिक शाला बेसिक शाला बलौदाबाजार की कु, अर्चना घृतलहरे, शास. प्रा. शाला मगरचबा की कुसुम कोसले, सेजेस पूर्व मा. शाला- अर्जुनी के छात्र प्रिंस भारद्वाज, वर्धमान विद्या पीठ ब.बाजार की छात्रा श्रुति निषाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विकासखण्ड स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता कुल 55 प्रतिभागी 55 जिसमें सेजेस एम.डी.व्ही. बलौदाबाजार की छात्रा डिंपल कन्नौजे, वर्धमान विद्या पीठ ब.बाजार के प्रिंस कौशिक, शासकीय प्राथमिक शाला बेमेतरा की छात्रा लालिमा ध्रुव शासकीय प्राथमिक शाला करमदा की छात्रा गरिमा मेहर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।  आयोजन में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र टण्डन, विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक गोपाल वर्मा, एम.डी.व्ही. प्राचार्य ऋतु शुक्ला तथा निर्णयक रूद्रकुमार चंन्द्रवंशी, प्रकाश सेन, अजय नथेनियल, ओमप्रकाश कोसले, धीरेन्द्र नामदेव, भुपेन्द्र पटेल आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट