बलौदा बाजार

सेवानिवृत्ति के दिन कर्मचारी के हाथ में हो पीपीओ - कलेक्टर
30-Sep-2026 3:13 PM
सेवानिवृत्ति के दिन कर्मचारी के हाथ में हो पीपीओ - कलेक्टर

लंबित पेंशन प्रकरणों का 30 अक्टूबर तक निराकरण के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 30 सितम्बर। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के निर्देशानुसार पेंशन प्रकरणो का शीघ्र निराकरण हेतु सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष बलौदाबाजार मे पेंशन निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे समस्त विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी शामिल हुए औऱ लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु दिशा- निर्देश प्राप्त किये।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राज्य शासन की मंशानुसार सेवनिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य देयतायें उसी दिन भुगतान करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि लबे समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को उनकी पेंशन एवं अन्य देयतायें आसानी से मिल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि सेवानिवृत्ति के दिन कर्मचारी के हाथ मे पेंशन पेमेंट ऑर्डर की प्रति हो ताकि उसे अपने पेंशन के लिये कार्यालय का चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि अब तक लंबित लगभग 317 प्रकरणों का निराकरण आगामी 30 अक्टूबर तक एवं आधार से मैपिंग नहीं हुए प्रकरणों को 5 अक्टूबर तक पूरा कराएं।उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त होने के 24 महीने पूर्व ही पेंशन एवं अन्य स्वत्वों के भुगतान हेतु प्रक्रिया शुरू करें। जिला कोषालय की प्रति एवं सभी देयता प्राप्त करने वालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये।

शिविर में विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियो द्वारा रखे गए समस्यायों के सम्बंध मे उपयुक्त जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं आहरण संवितरण अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट