बलौदा बाजार

कांग्रेस ने कलेक्टोरेट घेरा, पुतला फूंका
29-Sep-2026 9:02 PM
कांग्रेस ने कलेक्टोरेट घेरा, पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 29 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन, गार्डन चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र साव, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, शकुंतला साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, तुलसी राम वर्मा, प्रेमशिला नायक, लक्ष्मी साहू और भाटापारा शहर ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा सहित वक्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में शत-प्रतिशत पारदर्शिता बरतने का आग्रह किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और प्रक्रिया की समीक्षा की मांग करते हुए नारेबाजी की तथा पुतला दहन कर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।  कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लखेश साहू ने किया।

प्रदर्शन में जिला प्रवक्ता डॉ. फारूकी, भाटापारा ग्रामीण से अमर मांडवी, सिमगा से रिंकू भाटिया, सुहेला से भानु वर्मा, पलारी से रवि बंजारे, सोनाखान से युधिष्ठिर नायक, सुनील कुर्रे, सिद्धांत मिश्रा, नीरज बांधे, मोहन साहू, जतिराम साहू, कोषाध्यक्ष हेमचंद केशरवानी, पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, रोहासी अध्यक्ष नंदेश्वर साहू, विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट