बलौदा बाजार
सीएचसी तिल्दा में साफ-सफाई व स्वास्थ्य व्यवस्था पर पालिकाध्यक्ष ने दिए निर्देश
29-Sep-2026 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तिल्दा नेवरा, 29 सितंबर। नगर पालिका परिषद तिल्दा की अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए। मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर ईश्वर यदु, सतीश निषाद,सभापति एवं अन्नपूर्णा कश्यप,पार्षद उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे