बलौदा बाजार

गणेश प्रतिमा विसर्जन के बीच बिना चेतावनी भक्तों पर लाठी चार्ज, सिमगा बंद रहा
28-Sep-2026 4:05 PM
गणेश प्रतिमा विसर्जन के बीच बिना चेतावनी  भक्तों पर लाठी चार्ज, सिमगा बंद रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 28 सितंबर। सिमगा नगर में शनिवार तडक़े गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से अचानक स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। बिना किसी पूर्व बातचीत या चेतावनी के पुलिस ने श्रद्धालुओं समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों पर लाठी चार्ज कर दिया।

पुलिस की इस एक तरफा कार्रवाई से जुलूस में भगदड़ मच गई। कई श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में छोडक़र भागने को मजबूर हुए, जबकि भाजपा पार्षदों मुकुल रजक, गगन शर्मा और लालू पाटकर समेत कई नागरिक घायल हो गए। घटना के विरोध में रविवार सुबह 6 बजे आक्रोशित नागरिक और समिति प्रतिनिधि जयस्तंभ चौक पर डट गए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दोपहर 12 बजे तक रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर 8 घंटे तक चक्काजाम किया गया। जिससे पूरे सिमगा नगर का पूर्ण समर्थन मिला।

गणेश विसर्जन जल्दी करने कहा गया, तब हुआ विवाद

बताया जा रहा कि पुलिस की ओर से कहा गया की विसर्जन जल्द किया जाए। दबाव भी बनाया जा रहा था। इससे समिति के कार्यकर्ता भडक़ गए। पुलिस से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हंगामा की स्थिति आई तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। रविवार को हुए आंदोलन में पूरे नगर के लोग एकत्रित हुए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी खोमन सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए थाना प्रभारी टीआई धीरेंद्र दुबे पर कार्रवाई की जा रही हैं। अन्य पुलिस कर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एसडीओपी तारेश साहू के खिलाफ विभागीय जांच की घोषणा की गई।

मांग के लिए गृह मंत्री और आईजी से बातचीत की गई

जनप्रतिनिधियों ने गृह मंत्री विजय शर्मा व आईजी से सीधी बातचीत कर जिम्मेदार अधिकारियों पर निलंबन की मांग उठाई। सुनील माहेश्वरी ने भी सवाल उठाया कि शांतिपूर्ण विसर्जन के दौरान जनप्रतिनिधियों पर लाठी लाठी भांजने का आदेश मजिस्ट्रेट ने दिया था? प्रदर्शन दोपहर बाद तबबंद किया गया जब टीआई धीरेंन्द्र दुबे और अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।


अन्य पोस्ट