बलौदा बाजार
नदी किनारे खेतों में 3 परिवारों के 17 फंसे !
26-Sep-2026 5:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 26 सितंबर। गंगरेल बांध के सभी गेट खोले जाने के बाद महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजराडीह में नदी किनारे स्थित खेतों में तीन परिवारों के कुल 17 लोगों के फंसे होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अचानक बढ़े जलस्तर के कारण नदी किनारे खेतों में पानी भरने लगा, जिससे वहां मौजूद परिवारों के सामने सुरक्षित बाहर निकलने की चुनौती खड़ी हो गई।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम द्वारा फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे