बलौदा बाजार

अम्बुजा विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय नेशनल स्कूल लीडर ऑफ द ईयर के लिए चयनित
22-Sep-2026 7:24 PM
 अम्बुजा विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय नेशनल स्कूल लीडर ऑफ द ईयर के लिए चयनित

बलौदाबाजार, 22 सितंबर। अम्बुजा विद्यापीठ, रवान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय को एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्रिंसिपल्स द्वारा राष्ट्रीय स्तर के नेशनल स्कूल लीडर ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। संस्था ने आधिकारिक ईमेल के माध्यम से उन्हें इस चयन की सूचना दी है। डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 20 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, बच्चों के मार्गदर्शन पर केंद्रित उनकी पुस्तक ‘पॉजिटिव पैरेंटिंग’ भी प्रकाशित हुई है।

यह पुरस्कार समारोह और राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 10 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के ‘सिल्वर ओक हॉल’ में आयोजित किया जाएगा, जहाँ उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्कूली नेतृत्व और शैक्षणिक पद्धतियों पर एक सम्मेलन का आयोजन भी प्रस्तावित है। डॉ. संजय कुमार पाण्डेय को पूर्व में भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार, आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू एजुकेशन अवार्ड, एजुकेशन हीरो अवार्ड, प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2023, श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान, राष्ट्रीय विद्या सरस्वती पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, शिक्षक रत्न पुरस्कार और अवंतिका आचार्य शिरोमणि पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

उनके इस चयन पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट