बलौदा बाजार

बेजा कब्जा हटाए गए
21-Sep-2026 9:42 PM
बेजा कब्जा हटाए गए

तिल्दा-नेवरा, 21 सितंबर। तहसील प्रशासन ने ग्राम कोहका चौक के पास सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन के माध्यम से गुमटियों और दुकानों को हटाया गया।
 कोहका चौक के समीप पूर्व सैनिक संगठन तिल्दा-नेवरा की मांग पर शहीद स्मारक चौक का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्षेत्र के आसपास सरकारी जमीन पर दुकानों व गुमटियों का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राम प्रसाद बघेल सहित राजस्व अमले की टीम मौके पर मौजूद रही।
 तहसीलदार राम प्रसाद बघेल ने बताया कि संबंधित कब्जाधारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। समय सीमा में बेदखली न होने पर यह कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के पश्चात वार्ड क्रमांक 12 अग्रसेन चौक के पास स्थित अन्य अतिक्रमण के संबंध में स्थानीय स्तर पर प्रश्न उठाए गए हैं। नागरिकों द्वारा शेष अन्य स्थलों पर भी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
इस संबंध में तहसीलदार राम प्रसाद बघेल ने कहा कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर बेदखली की कार्रवाई की जा रही है तथा नियम अनुसार अन्य अवैध अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट