बलौदा बाजार

सेवा संकल्प अभियान, 17 को बलौदाबाजार और भाटापारा में रक्तदान शिविर
15-Sep-2026 7:35 PM
सेवा संकल्प अभियान, 17 को बलौदाबाजार और भाटापारा में रक्तदान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 15 सितंबर। बलौदाबाजार जिले में आगामी 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होने जा रही है। अभियान के शुभारंभ दिवस पर स्वास्थ्य विभाग बलौदाबाजार द्वारा जिले में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ.राजेश अवस्थी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर जिला अस्पताल बलौदाबाजार और सिविल अस्पताल भाटापारा में एक साथ आयोजित किया जाएगा, जहां सुबह से ही नागरिक और युवा रक्तदान कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें। रक्तदान से न केवल आपातकालीन स्थिति में मरीजों, दुर्घटना पीडि़तों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की जान बचाई जा सकेगी, बल्कि यह समाज में सेवा भाव को भी सुदृढ़ करेगा।


अन्य पोस्ट