बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 13 सितंबर। दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु कार्यरत संस्था ‘सक्षम’ की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांत के लिए नए दायित्वों की घोषणा की गई।
इस अवसर पर सक्षम छत्तीसगढ़ प्रांत के नए दायित्वों की घोषणा की गई। डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला को प्रांत संरक्षक, डॉ. राजेश अवस्थी को प्रांत अध्यक्ष, अंजलि चावड़ा को प्रांत सचिव तथा लोकनाथ सेन को प्रांत सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने बैठक में संगठन विस्तार, 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के प्रति जागरूकता तथा सेवा कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पवार ने की।
बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, महासचिव उमेश अंधारे, छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनूप कुमार पाण्डेय तथा प्रांत संगठन सचिव रामजी राजवाड़े उपस्थित रहे।