बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक रावन का शिक्षक सम्मान समारोह
11-Sep-2026 2:26 PM
अल्ट्राटेक रावन का शिक्षक सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,11 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा कार्यक्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान के उद्देश्य से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

समारोह में अल्ट्राटेक रावन सीएसआर के 15 कार्यक्षेत्र गांवों से 110 शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, संस्कार देने तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा ने अपने उदबोधन मे कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा ही नहीं देते , बल्कि उनमें अनुशासन , नैतिक मूल्यों , संस्कार , जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच का विकास भी करते हैं। कार्यक्रम में आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल प्रिसिपल सिम्पी सिंह , सेफ्टी डिपार्टमेंट प्रमुख आलोक पाठक , एडमिन मैनेजर अक्षय प्रकाश झा , सेक्युरीटी इंचार्ज राजू सिंह , ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी भी समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और शिक्षा को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में शिक्षकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक सीमित संसाधनों के बीच भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुमा के प्राचार्य एस के खटकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा शिक्षा के स्तर को बढाने हेतु किये जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की तथा अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर प्रमुख निरुपा श्रीवास्तव एवं अधिकारी रंजय पाण्डेय तथा टीम से सुरेंन्द्र कुमार यादव , जानकी यादव , हेमलता ध्रुव , ताराचंद वर्मा , सुनिता निषाद , साहिल बांधे एवं गुमान साहू की भूमिका रही।

--------------


अन्य पोस्ट