बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 8 सितंबर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोक एवं शास्त्रीय नृत्य तथा तीज सुंदरी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, दीप्ति दुबे एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में निर्णय की भूमिका डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी और उषा शर्मा ने निभाई।
एकल नृत्य में सरोज शर्मा प्रथम तथा सोनम राय द्वितीय स्थान पर रहीं। समूह नृत्य में वंशिका ठाकुर व स्तुति शुक्ला का समूह प्रथम तथा सीमा व अभिलाषा का समूह द्वितीय स्थान पर रहा। अन्य समूह श्रेणी में महिषासुर मर्दनी ग्रुप प्रथम एवं पंजाबी वुमेन वेलफेयर सोसायटी ग्रुप द्वितीय रहा। तीज सुंदरी प्रतियोगिता में रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी चरण के उपरांत स्निग्धा शर्मा को विजेता तथा जसविंदर कौर को उपविजेता घोषित किया गया। विजेताओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
आयोजन में महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, डॉ. सुनील ओझा, रज्जन अग्निहोत्री, प्रीति मिश्रा, सुमन मिश्रा, बबिता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुमन पांडेय, अनिता राव, वीणा ठाकुर, नितिन कुमार झा, अरुण शुक्ला, स्नेहलता पाठक, राजेंद्र दुबे तथा योगेश तिवारी सहित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।