बलौदा बाजार
पटवारी बोले कई हल्के मुख्यालय से 50 से 60 किमी दूर रोज आना व्यवहारिक नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 8 सितंबर। नामांतरण करना है सीमांकन की रिपोर्ट चाहिए यह जमीन से जुड़ा कोई दूसरा काम तो लोग पहले पटवारी के हलका कार्यालय का रूख करते हैं। लेकिन वहां पटवारी नहीं मिले तो शुरू होता है तहसील के चक्कर लगाने का सिलसिला। यही परेशानी अब प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गया हैं। सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन और सीएम हेल्पलाइन में राजस्व मामलों की पेंडेंसी तथा पटवारी के हलका कार्यालय में नहीं मिलने की शिकायत लगातार सामने आने के बाद अब पटवारी की अटेंडेंस मुख्यालय से दर्ज करने की व्यवस्था बनाने की कवायद शुरू हो गई हैं।
तहसील स्तर पर इस संबंध में उच्च अधिकारियों से सूचना पहुंच चुकी है, हालांकि शासन की ओर से अभी तक इस व्यवस्था को लेकर कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ हैं। प्रशासन का कहना है कि आदेश मिलते ही व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
पटवारी की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए जिले में पहले भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। पटवारी को अपने हल्का कार्यालय में उपलब्ध रहने के लिए कहा गया था ताकि ग्रामीणों को राजस्व संबंधित कामों के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। इसके बावजूद शिकायतों का पूरी तरह खत्म नहीं होना नहीं व्यवस्था की जरूरत की और इशारा कर रहा हैं।
बिलासपुर में रोज मुख्यालय से ही हाजिरी लेने की व्यवस्था
बलौदाबाजार में पटवारी की मुख्यालय से अटेंडेंस की तैयारी के बीच प्रदेश के दूसरे जिलों में भी पटवारी की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग व्यवस्था लागू की जा रही हैं। कोरिया में हर सोमवार हल्का मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जबकि बिलासपुर में भी मुख्यालय से अटेंडेंस की व्यवस्था को लेकर कवायद चल रही हैं।
नामांतरण, सीमांकन, पटवारी प्रतिवेदन, मौका मुआयना सामने समेत कई मामलों के लिए लोगों को पटवारी से संपर्क करना पड़ता हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या तब बढ़ जाती हैं। जब हल्का कार्यालय में पहुंचने के बाद पटवारी नहीं मिलते एक ही काम के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
संघ ने कहा काम केवल मुख्यालय पर बैठना नहीं
अटेंडेंस मुख्यालय से लगने की चर्चा के बीच छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई हैं। संघ के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह सेन का कहना है कि पटवारी का काम केवल कार्यालय में बैठने तक सीमित नहीं है पेशी सीमांकन मौका मुआयना और अन्य राजस्व कार्यों के लिए उन्हें लगातार फील्ड में रहना पड़ता हैं। कई बार सुबह निकालने के बाद शाम तक फील्ड में ही रहना पड़ता हैं। सेन के मुताबिक जिले में कई पटवारी के हल्के तहसील मुख्यालय से 50 से 60 किलोमीटर दूर है ऐसे में रोज तहसील मुख्यालय पहुंचकर अटेंडेंस लगाना समय और संसाधन दोनों की बर्बादी होगी। उनका तर्क है कि यदि किसी पटवारी की सुबह पेशी है या उसे सीमांकन के लिए दूर गांव जाना है तो निश्चित समय पर तहसील पहुंचकर हाजिरी लगाना व्यावहारिक रूप से मुश्किल होगा।
राजस्व मंत्री को पहले भी समस्या से अवगत कराया
उन्होंने कहा कि कुछ अन्य मैदानी कर्मचारियों को भी अटेंडेंस व्यवस्था में व्यावहारिक आधार पर छूट दी गई हैं। पटवारी का काम भी इसी तरह मैदानी प्राकृतिक का है यदि अटेंडेंस की व्यवस्था करनी है तो ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिसमें फील्ड में किया जा रहे काम का भी रिकॉर्ड रहें। संघ इस मुद्दे पर राजस्व मंत्री से मुलाकात कर अपनी व्यावहारिकता दिक्कतें बता चुका हैं।
आदेश आते ही लागू करेंगे नई व्यवस्था एसडीएम
बलौदाबाजार एसडीएम अरविंद कुमार टी ने बताया कि पटवारी की मुख्यालय में अटेंडेंस लगाने को लेकर अभी शासन स्तर से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ हैं। शासन से आदेश प्राप्त होते ही व्यवस्था को लागू किया जाएगा।