बलौदा बाजार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की डॉ. सियाराम ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
07-Sep-2026 3:42 PM
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की डॉ. सियाराम ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 7 सितंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह गत गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश स्थित अपने गुरु आश्रम दर्शनार्थ जाने के अवसर पर एक सडक़ दुर्घटना में हादसे में घायल हो गये थे।

जिनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिये विगत दिनों पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्राप्त) डॉ. सियाराम साहू ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में जाकर उनका हाल-चाल जानकर उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की कामना की। इस अवसर पर डॉ. साहू ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर उन्हें संगठन की बागडोर सफलतापूर्वक संचालित करने की शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट