बलौदा बाजार

शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार-इन्द्र साव
07-Sep-2026 3:24 PM
शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार-इन्द्र साव

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 भाटापारा, 7 सितंबर। भारत के महान दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ भाटापारा के तत्वावधान एवं  संघ के संस्थापक पेंशनर स्व. के आर साव सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन मंडी रोड स्थित कुर्मी बोर्डिंग के सभागार में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाटापारा के  विधायक  इंद्र साव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  सुरेश वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में  सतीश अग्रवाल पूर्व सदस्य भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल छत्तीसगढ़ शासन, सुशील शर्मा पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा,  रोशन हबलानी पूर्व सदस्य सिंधी अकादमी, आलोक मिश्रा पूर्व सदस्य श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे। वही संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश जाधव, तहसील शाखा बलोदा बाजार अध्यक्ष तारण सिंह ठाकुर, सिमगा से  विश्वेश्वर सिंह पाल, पलारी से संतोष कनोजे, भाटापारा अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद पटेल, एसोसियेशन के अध्यक्ष  खुमान वर्मा उपस्थित थे। इस दौरान विशेष रूप से आमंत्रित केबीसी में 50 लाख रुपए जीतकर टेहका भाटापारा का नाम रोशन करने  वाले  योगेश साहू अपने पिता  गयाराम  साहू के साथ उपस्थित रहे।   

अतिथियों के द्वारा मां शारदे, डॉ. राधाकृष्णन एवं स्व.के. आर. साव की तस्वीरों पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर पूजन किया गया। स्वागत पश्चात 80 वर्ष उम्र वाले पेंशनरों का  साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मान किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों के द्वारा  योगेश साहू एवं उनके मार्गदर्शक पिता गया राम साहू का प्रतीक चिन्ह,शाल से सम्मान किया गया। पश्चात उपस्थित सेवानिवृत शिक्षकों पेंशनरों एवं कार्यरत शिक्षकों में 2025 में राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता डॉ. जगदीश साहू का प्रकाश तिवारी तथा खगेश्वर वर्मा का सम्मान किया गया।  सभागार में सम्मान से अभिभूत सभी गुरूजन,पेंशनर एवं योगेश साहू के परिवार के साथ अतिथियों की मुस्कान से ही कार्यक्रम की गरिमा का अंदाजा लगाया जा सकता था। 

श्री साव ने कहा कि मेरे  पिता भी एक शिक्षक थे उनके सानिध्य में मुझे जो संस्कार मिला और आप जैसे गुरुजनों की शिक्षा आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि आज मैं इस रूप में आप लोगों के बीच उपस्थित हूं।

  उपस्थित शिक्षकों को सुरेश वर्मा, सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा, रोशन हबलानी एवं आलोक मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद पटेल ने किया तथा  सभागार उपलब्ध कराने के लिए  दीपक टिकरिहा के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

     इस अवसर पर  रमेश कुमार वर्मा,परेटन लाल साहू, सुरेश कुमार बाजपेई, गिरधारी लाल वर्मा, अशोक पंत, खुमान वर्मा, संतोष केसरवानी, प्रकाश जाधव,बाबूलाल साव, एस.आर.फूटान, आर.के. वर्मा, डॉ., डी.पी वर्मा, दीपक टिकरीहा, सेवाराम वर्मा,वीणा साहू, कमल नारायण यदु, दिलीप सिंह बिसेन, राधा चरण शुक्ला, गणेश राम वर्मा, राजेश्वर वर्मा, अशोक पंत, सहित बड़ी संख्या में पेंशनर एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट