बलौदा बाजार
देश के टॉप-10 पुलिस कप्तानों में बलौदाबाजार एसपी, सीएम की बधाई
06-Sep-2026 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 6 सितंबर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे में देश के टॉप-10 पुलिस कप्तानों में शामिल किया गया है। 875 अंकों के साथ इस सूची में जगह बनाने वाले वे छत्तीसगढ़ के इकलौते पुलिस अधिकारी बताए गए हैं।
गौरव राय की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उनके दंतेवाड़ा में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उन्होंने रणनीतिक पुलिसिंग, नक्सल विरोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे