बलौदा बाजार
महावीर देव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
06-Sep-2026 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 6 सितंबर। जिला मुख्यालय स्थित बजरंग चौक के महावीर देव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान ग्राम जुड़ा की संगीत टोली (द्वारिका वर्मा व साथी) तथा बलौदाबाजार की भजन मंडली (लक्खू जायसवाल व साथी कलाकारों) द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से मध्यरात्रि 1 बजे तक चला। मध्यरात्रि 12 बजे जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंदिर के सर्वराकार पंडित अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार अपराह्न 4 बजे मंदिर में छठी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे