बलौदा बाजार

भाजपा के रायपुर संभाग प्रभारी का बलौदाबाजार दौरा
03-Sep-2026 6:58 PM
भाजपा के रायपुर संभाग प्रभारी का बलौदाबाजार दौरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 3 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह का आज बलौदाबाजार आगमन हुआ।  अपने कार्यक्रम के अनुसार डॉ. सिंह ने आज विभिन्न सामाजिक व अन्य संगठनों से मुलाकात की। इसी तारतम्य में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू के संस्थान में राजीव सिंह, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, व अन्य भाजपाजनों के साथ पहुंचे।

डॉ. सिंह से मिलने चैंबर उपाध्यक्ष द्वय ऑटोमोबाइल व्यवसायी उमेश अग्रवाल, प्रिंटिंग एसोसिएशन अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, एल्डरमैन व किराना व्यापारी अध्यक्ष दिनेश वर्मा, कपड़ा व्यापारी श्याम सुंदर केसरवानी, नेतराम वर्मा, पेंट व्यवसायी अजय गुप्ता एवं अन्य व्यापारी उपस्थित थे। व्यापार में होने वाली तकनीकी दिक्कतों के बारे में विस्तार से चर्चा को उन्होंने ध्यान पूर्वक सुना।

व्यापारी हित में बलौदाबाजार में चैम्बर द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेकर चेंबर परिवार को सार्थक कार्यों के लिए उन्होंने बधाई दी। नगरहित में मुक्तिधाम एवं ट्रैफिक जैसी महत्वपूर्ण समस्या को ध्यान देकर सुना एवं शीघ्र ही निराकरण हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस बीच पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने डॉ. सिंह से बलौदा बाजार के व्यापारियों के आपसी तालमेल व एकजुटता की प्रशंसा की।

बलौदाबाजार के विकास के क्रम में छुईहा डैम जलाश्य जहां साइबेरिया से प्रतिवर्ष प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, उसे एक बेहतरीन पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किए जाने के साथ डैम के कैचमेंट एरिया को बढ़ाये जाने के लिए भी जागरूक व्यवसाई उमेश अग्रवाल ने सुझाव दिया। कैचमेंट एरिया बढऩे से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार भी होगा, जिससे व्यवसाय में उन्नति आएगी ।

 चर्चा के दौरान चेंबर अध्यक्ष लक्ष्मी साहू को व्यापारियों से संबंधित किसी भी मुद्दे को जिला अध्यक्ष आनंद यादव के सहयोग से उच्च अधिकारियों द्वारा निराकरण का सुझाव दिया।

सिंह के इस दौरे से चेंबर परिवार ने हर्ष व आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट