बलौदा बाजार

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मार्च
01-Sep-2026 7:23 PM
राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 1 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में 31 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में तथा उत्तराखंड में हुई घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आयोजित किया गया।

विरोध मार्च गांधी चौक से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक (रायपुर रोड) तक पहुंचा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर का विरोध करते हुए इसे राजनीतिक निर्णय बताया। उन्होंने मांग की कि उत्तराखंड मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए संबंधितों पर एफआईआर दर्ज की जाए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किया जाए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, ब्लॉक कांग्रेस (शहर) अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, कोषाध्यक्ष हेमचंद केसरवानी, महामंत्री लखेश साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष तुलसी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद्मेश्वरी साहू, जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, पंकज मारईया, शहर प्रभारी महामंत्री नीरज बांधे, पार्षद सलमान शेख, सुभाष राव, डाइजेश्वरी, रविंद्र नामदेव, सुखदेव साहू, खिलेंद्र वर्मा, तरुण खटकड़, अजीत धृतलहरे, सूर्यकांत वर्मा, जय ठाकुर, दिगंबर साहू, शाश्वत यादव सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट