बलौदा बाजार

राशि लेकर भी पीएम आवास बनाना शुरू नहीं किया, अधूरा छोड़ा, अब होगी कार्रवाई
28-Aug-2026 7:03 PM
राशि लेकर भी पीएम आवास बनाना शुरू नहीं किया, अधूरा छोड़ा, अब होगी कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 28 अगस्त। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत शासन से आवास निर्माण के लिए राशि लेने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने अथवा लंबे समय से आवास अधूरा जोडऩे वाले हितग्राहियों पर अब प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

जिले में ऐसे 872 हितग्राहियों की सूची तैयार की गई हैं, जिसके विरुद्ध नियमानुसार शासकीय राशि की वसूली की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बार-बार समझाइश के बाद भी आवास निर्माण में रुचि नहीं लेने वालों को अब अंतिम चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद ही लापरवाही जारी रहने पर आवास की स्वीकृति निरस्त कर राशि वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने समय सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित हितग्राहियों को अंतिम अवसर दिया जाए। निर्धारित समय में निर्माण शुरू नहीं शुरू अथवा पूरा नहीं करने वालों हितग्राहियों के लिए खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया हैं।

कसडोल में सबसे ज्यादा 298 हितग्राही कार्रवाई के दायरे में

राज्य कार्यालय से मिले निर्देशों के पालन में धारा 92 के तहत राशि वसूली के प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। जिले के पांचों विकासखंडों में ऐसे हितग्राहियों की संख्या अलग-अलग हैं। जिनमें बलौदाबाजार विकासखंड के 275, भाटापारा के 109, सिमगा के 57, कसडोल के 258 और पलारी के 143 हितग्राही शामिल हैं। इस तरह कसडोल में सबसे अधिक 298 और सिमगा में सबसे कम 57 हितग्राही कार्रवाई के दायरे में हैं।

शहर में अधूरे, सितंबर के बाद राशि नहीं देंगे

इधर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहर के तहत भी बड़ी संख्या में आवास निर्माण लंबित हैं। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में योजना के तहत स्वीकृत करीब 14 हजार आवास अब तक अधूरे पड़े हैं। शासन ने नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि सितंबर के बाद केंद्र या राज्य सरकार से इन लंबित निर्माण कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि नहीं दी जाएगी। ऐसे में नगरीय निकायों को अपने उपलब्ध बजट से इन सभी लंबित आवास का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा।

वसूली के साथ अधूरे आवास पूरे करने पर भी दिया जोर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई केवल राशि स्वीकृत राशि वसूली तक सीमित नहीं रहेगी। लंबे समय से अधूरे पड़े आवासों को पूर्ण करना भी प्राथमिकता में हैं। ताकि योजना का वास्तविक लाभ हितग्राहियों को मिल सके। इन प्रकरणों की राज्य कार्यालय और संभाग स्तरीय आयुक्त स्तर पर भी समीक्षा की जा रही है।

प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील की है कि शासन से प्राप्त राशि का निर्धारित समय के लिए उपयोग करते हुए अपने आवास निर्माण को शीघ्र पूरा करें। निर्धारित समय में निर्माण शुरू निर्माण न करने पर कार्रवाई होगी।


अन्य पोस्ट