बलौदा बाजार

टीआई के खिलाफ एसपी से शिकायतत
27-Aug-2026 6:20 PM
टीआई के खिलाफ एसपी से शिकायतत

आदिवासी समाज ने की जांच व एफआईआर की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 27 अगस्त। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज (कोलियारी) के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा को लिखित शिकायत सौंपकर थाना सिटी कोतवाली प्रभारी लखेश केवट के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पत्र के अनुसार, 24 अगस्त की शाम ग्राम कोलियारी में समाज की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में 26 अगस्त को लक्ष्मण डबाईह में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस तथा 30 अगस्त को बलौदाबाजार स्थित ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की जा रही थी।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बैठक के दौरान थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यदि मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आदिवासी ध्रुव गोंड समाज मावली महासभा (सिंगारपुर-भाटापारा) एवं जिला सर्व आदिवासी समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट