बलौदा बाजार
हथियार लेकर घूम रहे 4 गिरफ्तार
27-Aug-2026 3:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 27 अगस्त। बलौदाबाजार के थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से धारदार हथियार (चाकू) लेकर घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में धारदार हथियार के साथ पकड़ा।
मामले में पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस प्रशासन के अनुसार, शहर में सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की जांच व निगरानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे