बलौदा बाजार

5 राहवीरों को कलेक्टर - एसपी ने किया सम्मानित
26-Aug-2026 4:34 PM
5 राहवीरों को कलेक्टर - एसपी ने किया सम्मानित

 सडक़ दुर्घटना में घायलों की मदद की थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 26 अगस्त। बलौदाबाजार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सडक़ दुर्घटना के शिकार पीडि़तों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर सहायता प्रदान करने वाले पांच नागरिकों (राहवीरों) को सम्मानित किया गया है।

संयुक्त कार्यालय बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने इन नागरिकों को राहवीर योजना के अंतर्गत 25,000-25,000 की प्रोत्साहन राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मानित राहवीरों में  विष्णु साहू  कसडोल, पुनीत राम  सिमगा, परदेशी राम सोनकर  सिमगा, मनीष निषाद  सिमगा, लोकेश साहू  हथबंद हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि दुर्घटना के उपरांत च्गोल्डन आवरज् में पीडि़तों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि राहवीर योजना का उद्देश्य ऐसे नागरिकों को प्रोत्साहित करना और आपात स्थिति में पीडि़तों की सहायता सुनिश्चित करना है।


अन्य पोस्ट