बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 24 अगस्त। भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ रेप और शारीरिक प्रताडऩा के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीडि़ता की मां की लिखित शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता की मां ने थाना भाटापारा ग्रामीण में उपस्थित होकर अपने पति के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी अपनी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण, मारपीट और गाली-गलौज करता है।
शिकायत के आधार पर भाटापारा ग्रामीण थाने में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो व बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत किया गया।
प्रकरण दर्ज करने के उपरांत पुलिस टीम द्वारा पीडि़ता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए।
भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।