बलौदा बाजार

परसाडीह में विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक
18-Aug-2026 3:02 PM
परसाडीह में विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक

दस लाख की लागत से बनेगा आदिवासी समाज भवन

भाटापारा, 18 अगस्त।  ग्राम परसाडीह में विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक इन्द्र साव शामिल हुए।

ग्राम आगमन पर आदिवासी समाज के पदाधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा गाजे-बाजे तथा पारंपरिक नृत्य के साथ विधायक का स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा परसाडीह गांव उत्सव के रंग में रंगा नजर आया और ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक इन्द्र साव ने आदिवासी समाज की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामुदायिक भवन का विधि-विधान से भूमिपूजन कर आधारशिला रखी।

श्री साव ने कहा आदिवासी समाज की जल, जंगल, जमीन और अपनी अनूठी संस्कृति को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज का विकास ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है। यह सामुदायिक भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, बैठकों और सांस्कृतिक आयोजनों का एक मजबूत केंद्र बनेगा। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया। समाज के प्रमुखों ने सामुदायिक भवन की सौगात देने के लिए विधायक इन्द्र साव का आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से थानुराम नेताम, रामेश्वर लहरी सरपंच, आधारसिंह ध्रुव, भोजाराम ध्रुव, समेलाल ध्रुव, गौकर्ण ध्रुव, खिलावन साहू, मयंक वर्मा, अभय ध्रुव, डोमार कुंजाम, बैसाखू ध्रुव, चंदा राम ध्रुव, आशा राम ध्रुव, रामखिलावन ध्रुव, गोविंद ध्रुव, राजकुमार ध्रुव, दीपक ध्रुव, लोकेश ध्रुव, अमन, जोहान, संतोष, मंगल सिंग, माखन, गोवर्धन, अनुसुइया, प्रभा, आसमति, महेशिया, विश्वास, नर्मदा, सेवती सुभिया, चतवनिन ध्रुव, आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाएं बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट