बलौदा बाजार

श्री सीमेंट में स्वतंत्रता दिवस समारोह
16-Aug-2026 3:06 PM
श्री सीमेंट में स्वतंत्रता दिवस समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,  16 अगस्त। श्री रायपुर सीमेंट प्लांट, खपराडीह के आवासीय परिसर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कम्पनी के कर्मचारी, अधिकारी, श्रमिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

इकाई प्रमुख दीपेंद्र भारद्वाज ने समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों से अपने समाज, परिवार एवं देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। संस्थान को सहयोग प्रदान करने हेतु उन्होंने शासन-प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं यूनियन पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि शीर्ष प्रबंधन के मार्गदर्शन में हम सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे, जिससे कम्पनी को एक नई दिशा एवं ऊँचाइयों तक पहुंचाने में बल मिलेगा।

इकाई प्रमुख दीपेंद्र भारद्वाज ने केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़ते हुए सभी को देशभक्ति एवं शान्ति का संदेश दिया।

समारोह में कर्मचारियों, बांगड़ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं लेडीज क्लब द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में उन्हें दीपेंद्र भारद्वाज एवं लेडीज क्लब की प्रमुख लीना भारद्वाज के कर-कमलों से पुरस्कृत कर उन्हें धन्यवाद भी दिया गया।

इस समारोह में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों में देवेंद्र सिंह, वी. डी. सिंह, अशोक कुमार, मानसिंह चौहान, चेतन सोमानी, मानवेंद्र सिंह, अमित चौहान, धनपत जैन, डॉ. संतोष कुमार, चेतन कपाही, रजनीश शर्मा, रितेश भोंगड़े, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, एस. राजू, लाल बहादुर, मुकेश देवांगन, मनोज कर, जोबनजीत सिंह,अजय तिवारी नरेंद्र कश्यप सरपंच, ग्राम पंचायत भारुवाडीह व स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज परगनिया एवं आरोही रूसिया ने किया। कार्यक्रम का समापन रवी शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।


अन्य पोस्ट