बलौदा बाजार

अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान में लोहा चोरी करने घुसा, गिरफ्तार
10-Aug-2026 3:10 PM
अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान में लोहा  चोरी करने घुसा, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 10 अगस्त। अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान में अवैध रूप से प्रवेश कर मैजिक वाहन में लोहे के एंगल व अन्य सामान की चोरी करने वाले आरोपी/वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

8 अगस्त को प्रार्थी हिमांशु द्विवेदी अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 अगस्त की रात्रि करीब 10 बजे प्लांट के सिक्योरिटी इंचार्ज कुंदन सिंह द्वारा सूचना मिली कि ए.एफ.आर क्षेत्र के बैक साइड में कुछ लोग चोरी की नियत से वाहन लेकर प्रवेश किए हैं। मौके पर जाकर देखने पर नीले रंग का मैजिक वाहन क्र. सीजी 04 जी क्यू 0585 खड़ा मिला, जिसमें आरोपी प्लांट के लोहे के एंगल प्लेट आदि सामान भरकर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने आरोपियों को पकडऩे के लिए आवाज लगाई, तो आरोपी पकड़े जाने के डर से अपने मैजिक वाहन को मौके पर ही छोडक़र बाउंड्री की तरफ भाग निकले।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 674/2026 धारा 331(4),305 पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से मैजिक वाहन क्र.सीजी 04 जी क्यू 0585 को जब्त किया गया। वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर वाहन मालिक से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि 7 अगस्त को वाहन होमेश रजक लेकर गया था। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही होमेश रजक को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसने अंबुजा प्लांट में चोरी की नियत से प्रवेश करना और गार्ड्स पुलिस की आहट पाकर वाहन छोडक़र भागना स्वीकार किया।  प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी का 1,00,000 कीमत मूल्य का लोहे का सामान एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन को सफलतापूर्वक जब्त किया गया है।

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने पर उसे 8 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में संलिप्त फरार सह-आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।


अन्य पोस्ट