बलौदा बाजार

विश्व आदिवासी दिवस पर कुकदा में शामिल हुए विधायक
10-Aug-2026 3:07 PM
विश्व आदिवासी दिवस पर कुकदा में शामिल हुए विधायक

जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में आदिवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका- इंद्र साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 10 अगस्त।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम कुकदा में आदिवासी समाज द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक इंद्र साव भी शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत का प्रदर्शन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।

श्री साव ने कहा कि आदिवासी समाज में एकता और जागरूकता बढ़ रही है और सभी समाज को अपने इतिहास जानना जरूरी है। इस समाज में अनेक वीर योद्धा व बलिदानी हुए हैं जिन्होंने समाज व देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया। शहीद वीर नारयण सिंह, गुंडाधुर, रानी दुर्गावती, भगवान बिरसा मुंडा प्रमुख गौरव हैं। श्री साव ने आगे कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब वह अपनी संस्कृति व धरोहर को आगे बढ़ाता है ऐसा कोई प्रान्त नहीं जहाँ इस आदिवासी समाज के वीर अपने प्राणों की आहुति न दी हो। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि संस्कृति और धरोहर के संरक्षण के साथ ही बेटा और बेटियों की शिक्षा भी जरूरी है क्योंकि शिक्षा ही किसी व्यक्ति समाज को आगे ले जाने का सशकत माध्यम है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराएं देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में आदिवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी महापुरुषों एवं समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया। वहीं, पारंपरिक नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर शशांक चौबे, संतोष ध्रुव, जगेश्वर ध्रुव, शंकरलाल ध्रुव, संतराम ध्रुव, रामजी ध्रुव, मोहन ध्रुव, तिलक ध्रुव, लीलुराम ध्रुव,पवन ध्रुव, ओमप्रकाश ध्रुव, जयप्रकाश ध्रुव, सूर्या ध्रुव, कमल प्रसाद मिरी, मोहन छेदईहा, लीलू छेदईहा, पवन छेदईहा, प्रकाश छेदईहा, सूर्या जगत, ओमप्रकाश, काशी पोर्ते, परमेश्वर ध्रुव बड़ी सख्या में आदिवासी युवा संगठन के साथी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट