बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 9 अगस्त। बलौदाबाजार के एक ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण ले रही युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और पीछा करने की घटना पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समरसता टोली सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
अभिषेक तिवारी ने कहा कि पुलिस को इस मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए कि ब्यूटी पार्लर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश किस प्रकार होता था। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी संगठित नेटवर्क या अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध भी बिना किसी भेदभाव के कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यदि इस मामले या अन्य किसी घटना में कोई अन्य पीडि़ता हो, तो वे बिना किसी भय के पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। संगठन ने आश्वस्त किया कि नियमानुसार पीडि़ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं और अभिभावकों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या प्रताडऩा की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।