बलौदा बाजार

युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोपी बंदी
08-Aug-2026 6:29 PM
युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 अगस्त। बलौदाबाजार की सिटी कोतवाली पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण ले रही युवती से छेड़छाड़ और उसका पीछा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता शहर के एक ब्यूटी एंड सैलून में प्रशिक्षण ले रही थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी अय्यूब चौहान ने 26 जून की रात पीडि़ता के साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद आरोपी द्वारा लगातार युवती का पीछा करने और परेशान करने का आरोप भी लगाया गया।

पीडि़ता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अय्यूब चौहान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 75 एवं 78 के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।


अन्य पोस्ट