बलौदा बाजार

नारी सम्मान व प्रतिभावान बच्चों का सम्मान
07-Aug-2026 2:53 PM
नारी सम्मान व प्रतिभावान   बच्चों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 7 अगस्त। संकल्प सेवा संस्थान टिकुलिया के द्वारा आयोजित नारी सम्मान एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान कार्यक्रम  ग्राम टिकुलिया के महामाया प्रांगण में रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ फिल्म स्टार दिलेश साहू एवं अनिकृति चौहान तथा डी के वर्मा क्लासेस भाटापारा के संचालक डी के वर्मा  उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम महामाया माता की पूजा के बाद छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार का सामूहिक रूप से गायन किया गया। ग्राम वासियों के उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुआ। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेता दिलेश साहू एवं अनिकृति चौहान ने अपनी आगामी फिल्म मोर सातवां भाँवर के पोस्टर का विमोचन भी किया तथा बताया कि यह फिल्म बहुत ही पारिवारिक फिल्म है।

कार्यक्रम में अतिथियों का महिला कमांडो, सरपंच एवं उपस्थित ग्रामवासियों के द्वारा सम्मान किया गया तथा अतिथियों के द्वारा महिला कमांडो एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा ग्राम टिकुलिया पहुंचकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन देव  वर्मा एवं आभार प्रदर्शन संजय वर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए संकल्प सेवा संस्थान ने समस्त ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया।


अन्य पोस्ट