बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 1 अगस्त। अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एवं प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोडऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रावन में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया।
नवस्थापित कंप्यूटर लैब में 8 आधुनिक कंप्यूटर सेट, टेबल, चेयर, आलमारी, डस्टबिन, फुटमैट, रायटिंग बोर्ड, नोटिस बोर्ड एवं एयर ब्लोवर उपलब्ध कराए गए हैं।
अतिथियों ने फीता काटकर कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच अमर सिंह नेताम, उपसरपंच टाकेश्वर वर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष कुलेश्वर वर्मा, पत्रकार त्रिलोचन वर्मा, प्राचार्य लोमश साहू एवं योगेन्द्र वर्मा, विजय वर्मा, किशोर वर्मा, सत्यनारायण राजपूत, प्रितम यादव, ललिता रुसिया, अंचन चैहान, रिम्पी स्वर्णकार, हरिशचंद अनंत, सरस्वती साहू शिक्षक एवं शिक्षिकांओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सरपंच, उपसरपंच एवं प्राचार्य ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह नई कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर संचालन, डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
सरपंच, उपसरपंच, शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए अल्ट्राटेक रावन सीएसआर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंप्यूटर लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा तथा उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा टीम से सुरेन्द्र यादव, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, सुनिता निषाद, साहिल बांधे एवं गुमान साहू की भूमिका रही।-