बलौदा बाजार
बलौदाबाजार में कई संयंत्र और मिल, यहां रोजगार पाने में होगी आसानी
बलौदाबाजार, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया नई अध्यापन और परीक्षा योजना जारी कर दी हैं। इस बार सबसे बड़ा बदलाव विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोडऩे के उद्देश्य से किया गया हैं। नई व्यवस्था में अब 9वी से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं दूसरी या तीसरी भाषा विषय की जगह व्यावसायिक प्रोफेशनल पाठ्यक्रम चुन सकेंगे। इन पाठ्यक्रमों में सैद्धांतिक पढ़ाई की तुलना में व्यावहारिक प्रशिक्षण पर अधिक जोर रहेगा, ताकि विद्यार्थी स्कूल स्तर से ही रोजगार के लिए तैयार हो सकें।
नई योजना के तहत आईटी, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, कृषि, रिटेल, टूरिज्म सहित 15 अलग-अलग ट्रेड उपलब्ध रहेंगे। इन पाठ्यक्रमों में 70त्न अंक प्रैक्टिकल और 30त्न अंक थ्योरी के हेंगे। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को सेक्टर सिकल काउंसलिंग एसएससी की ओर से अलग-अलग प्रमाण पत्र मिलेगा, जिस देश भर में रोजगार के लिए मान्यता प्राप्त होगी। बलौदाबाजार जिले के इसका ज्यादा लाभ इसलिए मिलेगा क्योंकि जिले में कई सीमेंट संयंत्र, राइस, दाल मिल और कारखाने हैं। वहीं शैक्षणिक युवाओं को रोजगार मिल सकता हैं।
75 अंकों की थ्योरी और 25 अंकों के प्रोजेक्ट प्रैक्टिकल
बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में भी कई बदलाव किए हैं। कक्षा 9वी और 10वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा 75 अंक की थ्योरी और 25 अंकों के प्रोजेक्ट एवं प्रैक्टिकल के आधार पर होगी। विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए थ्योरी में काम से कम 25 तथा प्रोजेक्ट एवं प्रैक्टिकल में न्यूनतम 8 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं में विषय के अनुसार परीक्षा पैटर्न अलग रहेगा। कला और वाणिज्य संकाय के विषयों में 80 अंकों की थ्योरी और 20 अंकों का प्रोजेक्ट होगा, जबकि प्रायोगिक विषयों में 70 अंकों की थ्योरी तथा 30 अंकों का प्रैक्टिकल रखा गया हैं।
दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए विशेष प्रावधान छूट भी मिलेगी
बोर्ड ने दिव्यांग और ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के लिए भी विशेष प्रावधान किए हैं। ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को आवेदन शुल्क छोडक़र पूरी परीक्षा फीस से छूट मिलेगी। वहीं दृष्टिबाधित, मूक बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। आवश्यकता होने पर लेखन स्क्रईब की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। नई योजना के अनुसार स्कूलों में प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल का आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच कराया जाएगा। इसके अंक बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे। मेधावी छात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहित के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी जारी रहेगी। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 परसेंटेज या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को पीएम यूएसपी केंद्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों को स्नातक के पहले 3 वर्षों तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये तथा स्नातकोत्तर के दो वर्षों तक प्रतिवर्ष ?20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
तीन विषयों में कुल 10 फीसदी ग्रेस मार्क्स
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया की विशेष परिस्थितियों में अधिकतम तीन विषयों में कुल अंक के 10 फीसदी का ग्रेस मार्क्स देखकर विद्यार्थियों को उत्तीर्ण किया जा सकेगा। इसके अलावा खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड जैसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 10 से 20 बोनस अंक भी दिए जाएंगे।
नई अध्यापन एवं परीक्षा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित रखने के बजाय उन्हें व्यावहारिक कौशल रोजगार क्षमता और प्रतिस्पर्धी माहौल के अनुरूप तैयार करना हैं। इससे स्कूल शिक्षा में कौशल विकास को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भविष्य में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।