बलौदा बाजार

शाकंभरी योजना: अल्ट्राटेक ने किया पेट्रोल वॉटर लिफ्टिंग पंप व मोनोब्लॉक वितरण
29-Jul-2026 1:39 PM
शाकंभरी योजना:  अल्ट्राटेक ने किया पेट्रोल वॉटर लिफ्टिंग पंप व मोनोब्लॉक वितरण

40 किसानों को मिला सिंचाई सुविधा विस्तार का लाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 29 जुलाई। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदीह सीमेंट वर्कस के निगमित्त सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शाकंभरी योजना अंतर्गत निकटवर्ती 6 ग्रामों के 40 किसानों को कृषि सिंचाई सुविधाओं को सुदृद्ध करने हेतु पेट्रोल (वॉटर लिपिटंग) पंप एवं मोनोब्लॉक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम ढनढनी में किया गया।

कार्यक्रम में कृषि अधिकारी सुचिन वर्मा, ग्राम सेवक शिव वर्मा, ग्राम धनधनी के सरपंच प्रतिनिधि रंजीत ध्रुव, उपसरपंच भूपेन्द्र साहू, सरकीपार के सरपंच प्रतिनिधि राकेश वर्मा, कुकुरदी के सरपंच प्रतिनिधि गोपाल साहू सहित ग्रामों के गणमान्य नागरिक एवं किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कृषि अधिकारी सुचिन वर्मा ने किसानों को कृषि में आधुनिक तकनीकों के महत्व से अवगत कराते हुए शाकंभरी योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षा की अनिश्चितता को देखते हुए सिंचाई के वैकल्पिक साधनों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

वॉटर लिफ्टिंग पंप किसानों को समय पर सिंचाई उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे फसल उत्पादन एवं कृषि आय में वृद्धि होगी। उन्होंने पंपों के सुरक्षित संचालन एवं रखरखाव संबंधी जानकारी भी प्रदान की।

शाकंभरी योजना अंतर्गत वितरित पेट्रोल बॉटर लिफ्टिंग पंप एवं मोनोब्लॉक शासन अनुदान, किसान अंशदान एवं अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदीह सीमेंट वर्क्स सीएसआर के वित्तीय सहयोग से उपलब्ध कराए गए। इस त्रिपक्षीय सहभागिता से किसानों को आधुनिक सिंचाई संसाधन सुलभ हुए है, जो जल प्रबंधन, फसल उत्पादकता एवं कृषि आय में वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने लाभान्वित किसानों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा किसानों की समृद्धि से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों की आजीविका सुदृद्ध करने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने एवं ग्रामीण विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह पहल किसानों के लिए सिंचाई संबंधी चुनौतियों को कम कर उनकी खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायक होगी।

 कार्यक्रम के सफल संचालन में ष्टस्क्र टीम के दया राम वर्मा प्रशिक्षणार्थी परमेश्वर साहू, दुर्गा प्रसाद एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट