बलौदा बाजार
कई बार चलाया अभियान, अब 15 जुलाई तक अंतिम मोहलत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 13 जुलाई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मिलने वाले राशन को लेकर जिले में बड़ी संख्या में हितग्राही अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो माह से 73 हजार से अधिक सदस्यों का राशन वितरण प्रभावित है, लेकिन इसके बावजूद वे ई-केवाईसी कराने नहीं पहुंच रहे हैं। अब खाद्य विभाग ने अंतिम चेतावनी देते हुए 15 जुलाई तक ई केवाईसी पूरा कराने को कहा हैं। विभाग का कहना है कि इसके बाद समय सीमा बढ़ाने की संभावना नहीं है और अपूर्ण सत्यापन वाले नाम को राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती हैं।
खाद विभाग यह अभी दवा कर रहा है कि जिले में बार-बार अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया राशन दुकानों पंचायत और मैदानी अमले के माध्यम से सूचना भी पहुंचाई गई, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। कई हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने महीनों से राशन नहीं लिया फिर भी ईकेवाईसी करने में रुचि नहीं दिखाई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोगों का कहना है कि केवल जागरूकता की कमी ही इसकी वजह है वजह नहीं है कई जगहों पर आधार सत्यापन में तकनीकी दिक्कतें फिंगरप्रिंट मैच नहीं होना बुजुर्गों के बायोमेट्रिक सत्यापन में परेशानी और बार-बार चक्कर लगाने जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। ऐसे में विभागीय दावों के बीच व्यवस्था की चुनौतियां भी नजर आ रही हैं।
बलौदाबाजार ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब
जिले के पांचो विकासखंडों में बलौदाबाजार ब्लॉक की स्थिति सबसे चिंताजनक बताई जा रही हैं। यहां 19 हजार 173 सदस्यों की केवाईसी अब तक लंबित हैं। शहरी क्षेत्र होने के बावजूद यहां प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। इसके बाद कसडोल ब्लॉक में 16 हजार 631 सदस्य और भाटापारा ब्लॉक में 14 हजार 330 सदस्य ई केवाईसी से बाहर हैं। सिमगा और पलारी में हजारों लोगों का सत्यापन बाकी हैं।
बलौदाबाजार में ब्लॉकवार लंबित ही केवाईसी
विकासखंड राशन कार्ड सदस्यों की संख्या लंबित ई केवाईसी
बलौदाबाजार 312 434 19176
भाटापारा 234204 14330 कसडोल 272207 16631
सिमगा 238593 13605
पलारी 240503 10098
खाद्य विभाग का कहना है कि ही केवाईसी का उद्देश्य राशन कार्ड का रिकॉर्ड अपडेट करना और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाना हैं। इसके जरिए मृत व्यक्तियों अपात्र हितग्राहियों और डुप्लीकेट नाम की पहचान कर उन्हें सूची से हटाया जाएगा ताकि वास्तविक पात्र परिवारों को खाद्यान्न का लाभ मिल सके। वर्षों पुराने रिकॉर्ड में कई ऐसे नाम दर्ज हैं जो अब पात्रता के श्रेणी में नहीं आते। ई केवाईसी के बाद ऐसी विसंगतियों को दूर किया जा सकेगा।
यह भी हो सकते हैं कारण
परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाना फिंगरप्रिंट या आधारित सत्यापन में समस्या उम्र या अन्य वितरण में त्रुटियां। शादी के बाद दूसरे स्थान पर निवास। जानकारी और जागरूकता की कमी। तकनीकी दिक्कतों के कारण बार-बार प्रक्रिया अधूरी रहना।
ब्लॉकों में चल रहे अभियान- जिला खाद्य अधिकारी
जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि जिले में अभी भी 73 हजार 840 सदस्यों की ईकेवाईसी लंबित हैं। सभी विकासखंडों में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने हितग्राहियों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।