बलौदा बाजार

भूत-प्रेत का डर दिखा ऐंठे पैसे, 3 साल कैद
13-Jul-2026 7:06 PM
भूत-प्रेत का डर दिखा ऐंठे पैसे, 3 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 13 जुलाई। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास फैलाकर एक कॉलेज छात्रा से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। भूत-प्रेत का साया दूर करने और पूजा-पाठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले मध्य प्रदेश के शातिर आरोपी जयप्रकाश मिश्रा को अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले में विवेचना अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किए गए पुख्ता डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य आरोपी को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित हुए।

न्यायालयीन दस्तावेजों के अनुसार, सिमगा क्षेत्र की रहने वाली एक कॉलेज छात्रा को आरोपी जयप्रकाश मिश्रा  ने मोबाइल पर कॉल किया था। आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताते हुए पीडि़ता को डराया कि उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है और यदि समय पर विशेष पूजा-पाठ नहीं कराया गया, तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो जाएगी। अनहोनी के डर और अंधविश्वास का झांसा देकर आरोपी ने अलग-अलग समय में पीडि़ता से अपने क्यूआर कोड पर कुल 18,600 ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीडि़ता ने सिमगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की डायरी मिलते ही विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक ओंकार सिंह राजपूत ने वैज्ञानिक पद्धति से जांच को आगे बढ़ाया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए।


अन्य पोस्ट